बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

by
एएम नाथ। सुन्दरनगर, 13 जनवरी :  बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुन्दरनगर पूनम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की बालिकाओं ने लोक नृत्य, लोकगीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। लोहड़ी पर्व की परंपरा के अनुसार बालिकाओं को रेवड़ी व मूंगफली वितरित की गई तथा सभी को खिचड़ी भी परोसी गई।
मुख्यातिथि पूनम चौहान ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व मुख्य रूप से फसल बोने और काटने से जुड़ा हुआ है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जो शीत ऋतु के समापन एवं बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है। लोहड़ी पर्व नई ऊर्जा, नई शुरुआत और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ नई फसल के स्वागत का उत्सव भी है।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों, नृत्यों तथा तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली जैसे पारंपरिक पकवानों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश देता है।
मुख्यातिथि ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहना चाहिए तथा शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में नगर परिषद सुन्दरनगर से आए बलवीर सोनी, ऋषि जरियाल, संस्थान का समस्त स्टाफ तथा आश्रम की छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ज़िला कुल्लू में 32 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  कुल्लू : जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न निकायों में कुल 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग विस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री मुकेश1 अग्निहोत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जून 2024 तक किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना : सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने छोड़ दी अपनी विधायकी – जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  हमीरपुर, 18 जून :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मंगलवार को कहा कि सरकार की तानाशाही के...
Translate »
error: Content is protected !!