ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल होंगे मुख्य अतिथि : 26 जनवरी को छात्र स्कूल ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे। वे 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस वर्ष समारोह को अधिक भव्य एवं यादगार स्वरूप देने के लिए परेड के अलावा झांकियों, स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल 26 जनवरी को प्रातः 10:45 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 11 बजे छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
ध्वज फहराने के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, मार्च-पास्ट की सलामी ग्रहण करेंगे तथा जिला वासियों को संबोधित करेंगे। समारोह की परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ-साथ एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
उपायुक्त ने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता पर कार्यक्रम के लिए टाउन हॉल में वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण
उपायुक्त ने कहा कि समारोह में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल सहित स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, बागवानी, रेड क्रॉस, सामर्थ्य, पशुपालन तथा मत्स्य पालन विभाग से जुड़ी झांकियां शामिल होंगी।
उन्होंने संबंधित विभागों को झांकियों को संदेशपूर्ण एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।
कर्मवीरों को मिलेगा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ झांकी-स्टॉल-प्रस्तुति पर पुरस्कार
जतिन लाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त जिले से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीरता पुरस्कारों से अलंकृत सेना के जांबाजों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन स्टॉल
उपायुक्त ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभाग भी अपनी योजनाओं और उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे।
उपायुक्त ने जिला वासियों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

क्या अधिकारियों के सामने बेबस है सरकार या फिर आंखों में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए कैसे समय पर संपन्न होंगे पंचायत के चुनाव पंचायत चुनाव समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई

अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आज से शुरू पवित्र मणिमहेश यात्रा, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान

मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक संभालेंगे सुरक्षा यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 18 सितंबर को होगा राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान एएम नाथ। भरमौर : हिमाचल प्रदेश की कठिन और...
Translate »
error: Content is protected !!