बाल-मजदूरी के विरुद्ध महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छेड़ा अभियान

by
एएम नाथ। चम्बा  :   पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन फॉर चाइल्ड एंड एडोलसेंट चाइल्ड लेबर अभियान के तहत दिनांक 20 नवंबर 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया। जिसमें तीसा, भंजराडु व आसपास के क्षेत्रों के ढाबों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
दुकानदारों और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे नाबालिगों को घर, ढाबा, दुकान या फैक्ट्री में काम पर न रखें। यदि कोई भी व्यक्ति नाबालिगों से काम करवाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है। लोगों को बताया गया कि वे बाल-मजदूरी के संबंध में चाइल्ड हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी जा सकती है। जिसमें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अभियान में बाल कल्याण समिति से निशा कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, परामर्शदाता स्नेह शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा व केस वर्कर लविंदर कुमार शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेजरी से अगर भुगतान हो रहे तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे फर्नीचर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी जान ले कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं,  मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोले मंत्री, जनहित को दें प्राथमिकता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू पुलिस ने अमृतसर पंजाब में नारको-टेररिज्म के तीन सरगनाओं को गिरफ़्तार किया : हथियार व ड्रग्स बरामद

जम्मू : संगठित अपराध और नारको-टेररिज्म सिंडिकेट के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू पुलिस ने अमृतसर में तीन लोगों – सूरजदीप सिंह उर्फ सूरज (निवासी जंडियाला), हरप्रीत सिंह उर्फ राजू और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमीटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

एएम नाथ। हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 20 मई, 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21 बैड वाली डॉरमीटरी को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म...
Translate »
error: Content is protected !!