सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमीटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

by

एएम नाथ। हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 20 मई, 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21 बैड वाली डॉरमीटरी को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म में सम्मिलित कर दिया है। इस सुविधा के लिए हिमाचली निवासियों से प्रति बैड 100 रुपये तथा गैर हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बैड 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक उद्देश्य से आने वाले विद्यार्थी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। विद्यार्थी हिम अतिथि होटल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर ठहरने के लिए सस्ती एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों और पर्यटकों को मई, 2025 से 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के आधार पर विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मिल रही है। यह पहल सरकारी आवासीय सुविधाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस सुविधा के शुरू होने से पर्यटकों, आमजन तथा विद्यार्थियों के लिए विश्राम गृहों एवं सर्किट हाउसिज की उपलब्धता एवं पहंुच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस पहल के परिणामस्वरूप इन सुविधाओं की अधिभोग दर (अक्यूपेंसी रेट) तथा सरकारी राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार राज्य में डिजिटल नवाचारों के माध्यम से नागरिक केंद्रित सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जन सुविधाओं में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

एएम नाथ। शिमला :    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज हुआ, जो क्लस्टर स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह : युवा अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने व लोगों की सेवा करने में लगाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 12 जनवरी – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का इतिहास, अर्थ-व्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों में बदलाव एवं सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इन पुस्तकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!