कर्नाटक स्मार्ट सिटी के सफल मॉडल को हिमाचल में अपनाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

by
बेंगलुरु  में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से विक्रमादित्य सिंह ने  की भेंट
एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज  बेंगलुरु  में शहरी विकास स्मार्ट सिटी तथा ग्रेटर बेंगलुरू अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा वहां पर शहरी विकास विभाग की गतिविधियों का जायजा लिया।
उन्होंने  बेंगलुरु  में ग्रेटर  बेंगलुरु  अथॉरिटी तथा स्मार्ट सिटी के माध्यम से बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया तथा कहा कि कर्नाटक की सरकार द्वारा शहरी विकास क्षेत्र में  बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश से शहरी विकास विभाग, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल कर्नाटक में शहरी विकास कार्यों का अध्ययन करने जाएगा। इन कार्यों से प्रेरणा लेकर इसके सफल मॉडल को हिमाचल में  अपनाया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अर्बन चेलैंज फंड के लिए केन्द्र से प्रस्तावनाएं अनुमोदित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें तथा जो योजनाएं प्रगतिशील हैं उन्हें और गति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर ग्रेटर बेंगलुरु  अथॉरिटी, बेंगलुरु नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन तथा  बेंगलुरु  वैस्ट सिटी कॉरपोरेशन सहित कर्नाटक सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों तथा धार्मिक सद्भावना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शासन में चरमरा गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था : बौखलाहट में आकर कांग्रेस के दायित्ववान नेता कर रहे अभद्र टिप्पणियां – जयराम ठाकुर

पालमपुर में हुए घटनाक्रम पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने घेरी कांग्रेस सरकार ,  कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है प्रदेश सरकार घटनाक्रम को बताया निंदनीय,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल वजट में दूध पर एमएसपी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद :जरनैल सनोली

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल दूध उत्पादकों को बड़ी राहत दी है । यह वात भारतीय किसान युनियन के जिला ऊना अध्यक्ष जरनैल सनोली ने कही उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!