किशनपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

by

दून में सड़कों की दुर्दशा, ठप्प विकास ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं लोग : परमजीत पम्मी

बीबीएन, 5 मार्च (तारा) : दून हल्के की ग्राम पंचायत किशनपुरा में कांग्रेस की नीतियों से तंग दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल सभी लोगों का पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने पार्टी में स्वागत किया। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी पूरा मान सम्मान देगी ओर प्रदेश में सरकार आते ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने कहा के दून हल्के को अंदरूनी सड़कों की हालत खस्ता है। टूटी सड़कों व जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हल्के में विकास कार्य ठप पड़े हैं, मौजूदा विधायक पिछली भाजपा सरकार में मंजूर हुए विकास कार्यों के फीते काटकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास पर फूटी कौड़ी कांग्रेस दून में लगवा नहीं पाई। दून में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है ओर लोगों में डर का माहौल है। पूर्व प्रधान करनैल सैनी ने कहा कि अब जनता का मोह प्रदेश की कांग्रेस सरकार व दून के विधायक से भंग हो चुका है। इस लिए लोग कांग्रेस की डूबती किश्ती से उतरने लगे हैं।

बॉक्स : इन्होंने थामा भाजपा का दामन
इस दौरान ग्राम पंचायत किशनपुरा व गुरुमाजरा के
नसीब, सलीम पंच, गुलजार, हदीश (दिशा), नजीर, शादी मुहमंद (गुड्डू), सदिक, शकील, हल्फदीन, नूर मोहम्मद, आशु , धोटू, शानू, काला, इरफान, इमरान, गफूर, मक्खन, सुनील, युसूफ, शौना, अनु, रोशनी, बगो, नीफ़ा, शकीला, पिंकी, समीना, रीनु बालों, मुन्ना मुन्नू, भागो, सोना, सीमु, रंमजानो, नाजिया, मुस्कान, आशिया, नाजिया, करमो शबनम, वीरवेगम, शबनम आलिशा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अमर संधू, राज संधू अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दून, पूर्व प्रधान करनैल सैनी, प्रधान सुरजन सैनी, सुरेश चौधरी, कृष्ण कौशल, जसवंत पूर्व प्रधान व गौवंश प्रकोष्ठ के अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भतीजी की दुष्कर्म के बाद चाचा ने हत्या कर दी :आरोपी चाचा को गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल के शिमला में एक चाचा ने अपनी भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे दिल्ली रवाना : शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री इसके संकेत ने दिए हैं। विधानसभा सत्र 4 जनवरी से धर्मशाला में शुरू हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के भरे जाने वाले रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली में...
Translate »
error: Content is protected !!