कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

by
चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम से बात भी की।
होटल में सीनियर डिप्टी मेयर प्रत्याशी भी ठहरे हुए थे
उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार हमें धमका रही है और बड़े-बड़े ऑफर भी दे रही है, लेकिन हम पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनके साथ बदसलूकी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर न्याय पाया है। इस बार भी वह चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है।
लेकिन चंडीगढ़ की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी का मेयर उम्मीदवार होगा और कांग्रेस का सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि हम फरीदकोट भी गए थे और वहां माथा टेककर भी आएं है। थोड़ी देर में हमारे सांसद मनीष तिवारी आएंगे और उन्होंने कहा कि कल हम यहां से सीधे जाएंगे और वहां वोट देकर अपना मेयर चुनेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

CBSE स्कूलों में 80%+ मेरिट वाले शिक्षक होंगे भर्ती, 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी : CM सुक्खू

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े स्तर पर सुधार कर रही है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

112 तंबाकू मुक्त गांवों के साथ ऊना प्रदेश में अव्वल : अभियान के चौथे चरण में शेष गांवों को जोड़ने की तैयारी

डीसी जतिन लाल ने ग्राम सभाएं आयोजित करने और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 4 नवंबर। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण में 112 गांवों को तंबाकू...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में एक व्यक्ति की लाश : मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर

चिंतपूर्णी : बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके...
article-image
पंजाब , समाचार

आतंकी गिरोह बनाने में जुटा था KTF चीफ निज्जर, एनआईए कर रही जांच : NIA और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में इसका किया उल्लेख

नई दिल्ली : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर युवाओं को लुभाने और धन जुटाने के लिए जबरन वसूली करने और समुदाय विशेष के व्‍यापारियों और नेताओं की...
Translate »
error: Content is protected !!