बाहरी राज्यों से आने वाले अगुन्तकों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

by

 

हिमाचल के ऊना समेत चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू

शिमला। को•रोना महामारी के मामलों में तेजी से हो रही वढ़ौतरी के चलते राज्य सरकार ने चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल मध्य रात्रि से 10 मई, 2021 तक रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

राज्य में आने वाले सभी लोगों को 72 घंटों के भीतर आरटीपीसीआर परीक्षण अनिवार्य करने का भी निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में आने वाले किसी व्यक्ति ने यदि कोविड आरटीपीसीआर परीक्षण नहीं करवाया है तो उसे अपने निवास स्थान पर 14 दिन तक होम क्वारन्टीन रहना होगा। उनके पास घर आने के 7 दिन के बाद स्वयं परीक्षण करवाने का विकल्प भी होगा और यदि परीक्षण नेगेटिव पाया जाता है तो उन्हें होम क्वारन्टीन में रहने की आवश्यकता नहीं है।  मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने में शामिल होंगे और उनके पास उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होगा ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

बैठक में स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यदल गठित किए जाने का निर्णय लिया गया ताकि सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक समारोहों के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओ को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इन दलों को सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार होगा।राज्य सरकार समय-समय पर स्थितियों का समीक्षा करके उचित निर्णय लेगी  उक्त मीटिंग में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आमंत्रित किये

कुल्लू, 20 फरवरी:  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर जवान की शहादत को नमन : अमर बलिदानी पवन कुमार जी के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेता

एएम नाथ। शाहपुर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना के बीच हुई जंग में वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर से संबंध रखने वाले एवं पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार जी वीरगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अचार, चंबा चुख, पापड़ तथा बड़ियां इत्यादि बनाकर प्रत्येक महिला कमा रही 15 से 20 हजार रुपए सालाना

आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बना ग्राम पंचायत हरिपुर का आस्था महिला स्वयं सहायता समूहए एएम नाथ। चम्बा : विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन...
Translate »
error: Content is protected !!