सैला खुर्द में विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी :सरिता शर्मा

by

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते सैला खुर्द में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड पंजाब की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा आज दौरा किया गया। इस अवसर पर सरिता शर्मा द्वारा गांव की सरपंच नीलम रानी व अन्य पंचायत मेंबरों की उपस्थिति मे सैला खुर्द मेंसीवरेज डालकर बनाई जा रही 15 के करीब गलियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किजो गलियां बनने से रह गई है उन्हें भी जल्द बनवा दिया जाएगा। सैला खुर्द की सरपंच नीलम रानी के कार्य की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नीलम रानी द्वारा पूरी इमानदारी से दिन रात एक कर के गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच नीलम रानी ने कहा कि गांव के गंदे पानी और बारिश के पानी को शामलात जमीन पर छप्पर बनाकर उसमें डालने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजी गई है और जल्दी इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*सिपाही परमवीर सिंह पंचतत्व में विलीन : उपमुख्यमंत्री ने कहा, “युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर।सिपाही परमवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बीटन (हरोली विधानसभा क्षेत्र) में किया गया। लेह-लद्दाख में तैनात 33 वर्षीय परमवीर सिंह का रविवार...
article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का किया मुआयना

गढ़शंकर।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का मौका मुआयना किया। पंकज किरपाल ने बताया कि नंगल में भारी बारिश के...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत...
article-image
पंजाब

हेरोइन की 47 किलो से ज्यादा खेप के साथ 4 गिरफ्तार : 3 विदेशी पिस्टल भी जब्त

सीआईए स्टाफ की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार; होंडा सिटी से 42 पैकेट में मिली खेप, अमृतसर में भी 17 किलो हेरोइन बरामद फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!