बच्चों ने कड़ाके की ठंड में लगाया धरना :सरकारी स्कूल काला टिब्बा में तीन महीने से अनुपस्थित था अंग्रेज़ी अध्यापक

by

अबोहर। गांव काला टिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में अंग्रेज़ी अध्यापक की लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह भीषण ठंड और घनी धुंध के बीच बच्चों ने स्कूल के बाहर धरना लगाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे बच्चों का आरोप है कि स्कूल में तैनात अंग्रेज़ी अध्यापक रमेश कुमार पिछले करीब तीन महीनों से स्कूल नहीं आए हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों का कहना है कि न तो नियमित अध्यापक आ रहा है और न ही उसकी जगह कोई वैकल्पिक शिक्षक भेजा गया है, ऐसे में परीक्षा नजदीक होने के कारण वे भारी मानसिक तनाव में हैं।
सीएमसी कमेटी के पदाधिकारी कालूराम ने कहा कि तीन महीनों से अंग्रेज़ी का एक भी पीरियड नहीं लग पाया है। यदि आगे चलकर बच्चे परीक्षाओं में असफल होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अध्यापक ने अपने गांव भागू में निजी स्कूल खोल रखा है और वहीं पढ़ा रहा है। इस संबंध में वे कई बार जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और हलके के विधायक को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इधर, गांव के सरपंच ने भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं कई बार डीईओ को फोन किया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया। यहां तक कि विधायक द्वारा भी अध्यापक भेजने की सिफारिश की गई, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।
इस दौरान सरपंच ने डीईओ को लाइव फोन किया, जिस पर डीईओ ने 31 दिसंबर तक का समय मांगते हुए 1 जनवरी से उक्त अध्यापक के स्थान पर नया अध्यापक भेजने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीण और बच्चे इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक डीईओ स्वयं मौके पर आकर लिखित में भरोसा नहीं देते, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कड़ाके की ठंड में बच्चों के बीमार होने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और डीईओ की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

शिक्षिका का अमेरिका में निवास ! भारत के सरकारी स्कूल में कर रही नौकरी

अहमदाबाद। आप भारतीय है तो विदेश में रही और नौकरी भारत में करिए, आपके बारे इस संबंध कोई जानने वाला नहीं है। वो भी तब आप सरकारी नौकरी कर रहे हों और साल भर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2013 बैच की IPS कंवरदीप कौर बनी रहेंगी चंडीगढ़ की SSP…. एक वर्ष की एक्सटेंशन मिली, केंद्र सरकार की मंजूरी

चंडीगढ़ : 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर अभी एक वर्ष और चंडीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की कुर्सी संभालेंगी। केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार को मंजूरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के अधिकारों से समझौता नहीं, किसी के सामने नहीं झुकेगी सरकार : सुक्खू

किशाऊ परियोजना से प्रदेश को करीब 3,000 करोड़ की बचत का दावा; वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में 401 करोड़ मिलने की बात एएम नाथ।  सराहां। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...
article-image
पंजाब

समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं नौजवान: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक जिम्पा ने युवाओं को किया प्रेरित- कहा, जनसेवा, ईमानदारी और सच्चाई से ही बनती है पहचान होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज स्थानीय यूथ क्लबों के साथ एक विशेष बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!