जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

by
जालंधर । कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 पिस्टल (.32 बोर) और 06 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए हैं।
 कमिश्नर पुलिस जालंधर धन्नप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और एसीपी (डिटेक्टिव) अमरबीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर की अगुवाई में की गई। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने नाखा वाले बाग, जालंधर से दो आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कल्याण पुत्र रवि कल्याण, निवासी मकान नंबर 1238, बूटा पिंड, जालंधर और रोशन सारकी उर्फ नेपाली पुत्र रिंकू सारकी, निवासी बूटा मंडी, जालंधर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने रोशन सारकी के पास से 02 पिस्टल (.32 बोर) और 04 जिंदा कारतूस, जबकि रोहन कल्याण के पास से 01 पिस्टल (.32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में थाना भार्गव कैंप जालंधर में धारा 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहन कल्याण के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर 2, जालंधर में मामला दर्ज है, जिसमें वह भगोड़ा घोषित था। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जालंधर पुलिस ने दोहराया है कि शहर में कानून व्यवस्था और अमन-शांति बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के...
article-image
पंजाब , समाचार

300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर : खालसा कॉलेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विभाग गढ़शंकर ने ‘बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर...
Translate »
error: Content is protected !!