डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भुंबला को USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज होने पर विशेष सम्मान और बधाई

by

होशियारपुर : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (Human Rights Commission of United Nations) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला (कंबाला) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र और देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। मानवाधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उनका नाम प्रतिष्ठित यू.एस.ए. बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ (USA Book of World Records) में दर्ज कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

इस शानदार उपलब्धि पर होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को विशेष रूप से बधाई दी। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने डॉ. भुंबला की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना की। मुलाकात के दौरान डॉ. भुंबला ने अपना ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट तथा प्रसिद्ध पत्रिका USA HERALD का वह विशेष अंक साझा किया, जिसके मुख्य पृष्ठ पर उन्हें स्थान दिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां अन्य लोगों और युवाओं के लिए भी मानवता की सेवा करने हेतु एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उन्होंने डॉ. भुंबला के सुनहरे और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार भुंबला ने डिप्टी कमिश्नर द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़ना निंदनीय है …केजरीवाल-मान सरकार की चुप्पी सिख मर्यादा विरोधी का सबूतः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और ट्रांस-यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने विगत 24-25 जून की रात में पाकिस्तान के फरूखाबाद में...
article-image
पंजाब

Sri Guru Gobind Singh Khalsa

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 10 : Located in Mahilpur town of Hoshiarpur district, Sri Guru Gobind Singh Khalsa College has emerged as a premier institution providing high-quality education to meritorious and economically weaker students at...
article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
Translate »
error: Content is protected !!