बिकाऊ विधायकों का चौकीदार था जसवां परागपुर से : बिकाऊ विधायकों को दूसरी क़िस्त पंचकूला के होटल हॉलिडे इन में मिलनी थी : मुख्यमंत्री

by

देहरा, 13 मई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक था। भाजपा हाईकमान के दबाव में उसने बिके विधायकों की एक महीने तक चौकीदारी की और घर भी नहीं आया।

बिकाऊ विधायकों को दूसरी क़िस्त पंचकूला के होटल हॉलिडे इन में मिलनी थी इसलिए भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट डालने के बाद जल्दबाजी में शिमला से भाग गए। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को डाडासीबा में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में कहीं।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे चुके देहरा से आजाद विधायक होशियार सिंह का एक-एक चिट्ठा खोलूंगा। उन्हें लोगों के वोट का सौदा नहीं करना चाहिए था। विधायकी से इस्तीफा के साथ ही निर्दलीयों को राजनीति से भी सन्यास ले लेना चाहिए। जिनके सारे काम हो रहे हों वे विधायक 14 महीने में इस्तीफा नहीं देते। बिकाऊ विधायकों का इस्तीफा तो कोर्ट से भी स्वीकार नहीं हुआ, कोर्ट ने कहा कि विधानसभा स्पीकर ने जो पूछा है, उसका जवाब दो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर जनता को बताएं सांसद रहते कौन सी बड़ी योजना लाए, कहां विकास किया। अनुराग केंद्र सरकार में मंत्री थे बावजूद इसके प्राकृतिक आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को विशेष राहत पैकेज नहीं दिला पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से चिट्ठी लिखकर भी राहत पैकेज की मांग नहीं की। अगर पैकेज मिलता तो लोगों को बड़ी राहत मिलती। आपदा में दान देने के लिए बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़ दीं, लेकिन भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आई।  ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जसवां परागपुर मेरा घर है। आपके साथ लगती विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री मिला है। कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को वोट दें, चुनावों के बाद जो मांगेंगे वह मिलेगा। भाजपा सांसद तो चुनाव जीतने के बाद आते ही नहीं, रायजादा आपके बीच रहेगा। परागपुर की जनता ने मुख्यमंत्री को देखते हुए वोट डालना है। जसवां परागपुर की हर मांग को सरकार ने पूरा किया है। आम आदमी के दर्द को समझता हूं इसलिए उनके लिए योजनाएं बना रहा हूं। अर्थव्यवस्था पर बोझ डाले बिना 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्रिहोत्री का विजयी रथ जमकर चला और पांचवी बार भी की जीत दर्ज : ऊना में चार काग्रेस एक भाजपा

ऊना : जिला ऊना में काग्रेस ने चार सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की तो भाजपा का सूफड़ा साफ होने से बिधानसभा हलका ऊना से सतपाल सत्ती ने जीत दर्ज कर बचाया। हरोली हलके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, अरेस्ट किया , गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेर लिया था : आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ । अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की है। यह जानकारी देते हुए आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने देते हुए कहा कि अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!