मुकेश अग्रिहोत्री का विजयी रथ जमकर चला और पांचवी बार भी की जीत दर्ज : ऊना में चार काग्रेस एक भाजपा

by

ऊना : जिला ऊना में काग्रेस ने चार सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की तो भाजपा का सूफड़ा साफ होने से बिधानसभा हलका ऊना से सतपाल सत्ती ने जीत दर्ज कर बचाया। हरोली हलके से मुकेश अग्रिहोत्री ने सभी अशंकाओं को दरकिनार करते हुए पांचवीं बार जीत दर्ज कर बता दिया कि अभी हरोली में उनके विजयी रथ को रोकने में किसी भी दम नहीं है। मुकेश अग्रिहोत्री मुख्यमंत्री के दाबेदार माने जा रहे है तो प्रदेश में बरिष्ठता के साथ साथ ऊना में सबसे ताकतवार नेता के तौर पर फिर से उभर कर साहमने आए है।
विधानसभा हलका हरोली : काग्रेस के मुकेश अग्रिहोत्री ने पांचवीं बार विजय दर्ज करते हुए भाजपा को प्रो. राम कुमार को 8756 मतों से मात दी। इस बार प्रो. राम कुमार की यह तीसरी हार है। काग्रेस के मुकेश अग्रिहोत्री को 37756 व भाजपा के प्रो. राम कुमार को 29008 मत पड़े। इसके ईलावा बसपा के प्रत्याशी नरेश कुमार ने 629, आम आदमी पार्टी के रविंद्रपाल सिंह मान को मात्र 588, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्वनी कुमार को 286और नोटा को भी 174 मत पड़े।
कुटलैहड़ : भाजपा के वीरेंद्र कंवर के विजय रथ को रोकते हुए काग्रेस के दविंद्र सिंह भुट्टों ने 7453 से हरा दिया। काग्रेस के दविंद्र सिंह भुट्टों को 35956 तो वीरेंद्र कंवर को 28503 मत पड़े। आप के अनिल कुमार मनकोटिया को 570, निर्दलीय जयदियाल सिंह पाल को 139 और नोटा को 377 मत पड़े।
चिंतपूर्णी : काग्रेस के युवा चिहरे सुर्दशन सिंह बबलू ने भाजपा के बलवीर सिंह को 4577 मतों से मात देकर जीत दर्ज की। काग्रेस के सुर्दशन सिंह बबलू को 31258 मत पड़े तो भाजपा के बलवीर सिंह को 26891 मत पड़े। इसके ईलावा आप के राम पाल को 755, निर्दलीय केवल कुमार को 152 मत पड़े तो 353 ने नोटा का बटन दबाया।
गगरेट :काग्रेस के चैतन्या शर्मा ने भाजपा के राजेश ठाकुर को 15517 मतों से हरा कर बड़ी जिला ऊना में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। काग्रेस के चैतन्य शर्मा को 40001 और भाजपा के राजेश ठाकुर को 24484 मत पड़े। इसके ईलावा आप मनोहर लाल डडवाल को 139, बसपा के लेख राज कटनोरिया को 93, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के रघुबीर सिंह को मात्र 5, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के विनोद डडवाल पिंटू को 12 को मत पड़े। उधर नोटा का बटन 30 मत पड़े।
ऊना : भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने जबरदसत मुकावले में काग्रेस के सतपाल रायजादा को 1556 मतों से हराया कर जीत दर्ज की। भाजपा के सतपाल सत्ती को 33427 और काग्रेस सतपाल रायजादा को 31867 मत पड़े। इसी तरह आप के राजीव गौतम को 724, बसपा के रमेश चंद को 339, निर्दलीय कमल कुमार को मात्र 8 तो चंद्र मोहन को 21 मत पड़े। नोटा का बटन मात्र 33 मतदाताओं ने दबाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंची : किरणदीप कौर ने अमृतपाल सिंह से अगली रणनीति पर की चर्चा

जालंधर : पंजाब की खडूर साहिब सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज करने के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई, जहां पर आज बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरएस बाली ने रजियाना में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का किया निरीक्षण

बेटियों को सुदृढ़ और शिक्षित करना मुख्य दायित्व : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बैठे मिलेगा मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद

एएम नाथ । सिरमौर : सिरमौर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल जाएगा। अगर आप किसी शुभअवसर पर लोगों को भंडारा खिलाना...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau nabs red handed

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) during its ongoing drive against corruption in the state, has apprehended Harminder Singh, Deputy Chief Engineer and Kewal Sharma, Lineman, posted at Division Range office...
Translate »
error: Content is protected !!