बिक्रम मजीठिया के करीबी हरप्रीत गुलाटी गिरफ्तार : शिमला-दिल्ली समेत कई शहरों में अवैध संपत्ति बनाने के आरोप

by

मोहाली । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो दुआरा आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री एवं अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर शिकंजा कसता जा रहा है। बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हरप्रीत गुलाटी को  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरप्रीत गुलाटी पर आरोप है कि उसकी अलग-अलग शराब कंपनियों के जरिए पैसे का लेनदेन किया गया था। इनके जरिए गुलाटी और मजीठिया ने शिमला एवं दिल्ली सहित कई शहरों में अवैध संपत्ति अर्जित की थी। रविवार को उसे अदालत में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

गुलाटी के वकील ने अदालत में दलील दी कि पहले विजिलेंस की तरफ से उसे सरकारी गवाह बनाया गया था। अब मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ शनिवार को अदालत में दायर भगोड़ा घोषित करने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

इससे पहले मोहाली अदालत की तरफ से विजिलेंस ब्यूरो की एप्लीकेशन पर बिक्रम मजीठिया के साले गजपत सिंह के खिलाफ 15 नवंबर को नाॅन बेलेबल वारंट जारी हुए थे। जिन्हें 29 नवंबर तक अदालत में वापस जमा करना था। लेकिन 29 नवंबर को यह वारंट वापस अदालत में जमा हो गए थे।

इसके बाद अदालत में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गजपत सिंह ग्रेवाल को भगोड़ा घोषित करने के लिए एक याचिका लगाई गई थी। जिस पर अदालत की तरफ से गजपत सिंह ग्रेवाल के वकील से जवाब मांगा गया है अगर सोमवार को अदालत में जवाब दाखिल नहीं किया जाता तो भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उधर हरप्रीत गुलाटी के वकील की तरफ से अदालत में दलील दी गई की मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुलाटी को पहले सरकारी गवाह बनाया गया था। लेकिन जब उसने आम आदमी पार्टी की सरकार के अनुसार बयान नहीं दिए तो झूठा मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दलील दी गई कि जांच के दौरान इस केस में आरोपित की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। 2007 में हरप्रीत गुलाटी और अमरप्रीत गुलाटी कार एसेसरीज का काम करते थे, लेकिन इन्होंने बिक्रम मजीठिया के साथ नजदीकियों का फायदा उठाते हुए अकाली दल की सरकार में शराब कारोबार का काम शुरू किया था। इसके जरिए इन्होंने विक्रम मजीठिया को समय-समय पर पैसे दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नूरपुर जट्टा (होशियारपुर ) में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

होशियारपुर, 18 अप्रैल:  होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैलिफोर्निया में हरसी के परिवार की हत्या : मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में आठ माह की...
पंजाब

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगवाड़ी केंद्रों में किया गया पौधारोपण

होशियारपुर: सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ. ब्लाक होशियारपुर-1 के आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 24 जनवरी को...
Translate »
error: Content is protected !!