राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगवाड़ी केंद्रों में किया गया पौधारोपण

by

होशियारपुर: सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ. ब्लाक होशियारपुर-1 के आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पौधारोपण किया गया। सी.डी.पी.ओ मंजू बाला ने गल्र्ज चाइल्ड दिवस की आज क्लोजिंग सैरेमनी के मौके पर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हर केंद्र में पौधे लगाकर हमें यह साबित करना है कि हम अपनी बच्चियों को भी इन्हीं पौधों की तरह पालेंगे।
सी.डी.पी.ओ ने बताया कि पूरे सप्ताह भर समागम किए गए, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया व बच्चों की रक्षा संबंधी सैमीनार लगाकर लोगों खासकर महिलाओं को जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डालकर लिंग अनुपात में सुधार लाना इस जागरुकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य था। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जागरुकता स्टीकर भी लगाए गए व लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया और आम लोगों को पी.एन.डी.टी एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने लड़कियों को अच्छी सेहत व अच्छी खुराक लेने के लिए प्रेरित किया ताकि लड़कियां समाज में अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
article-image
पंजाब , समाचार

1500 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में ही सोनालिका इंडस्ट्री करेगी अपना विस्तार: वाइस चेयरमैन योजना बोर्ड अमृत सागर मित्तल

होशियारपुर लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में उद्योग जगत की हस्तियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत होशियारपुर, 08 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
Translate »
error: Content is protected !!