भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से 6000 से ज्यादा मरीजों को मिला कैशलेस हृदय उपचार

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बन रही है. इस योजना के तहत लोगों को बिना पैसे दिए कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ है और मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पंजाब के अनुसार, पिछले पांच महीनों में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6000 से अधिक हृदय संबंधी ऑपरेशन किए गए हैं. इनमें सबसे अधिक मरीजों का पीटीसीए उपचार किया गया. यह प्रक्रिया हार्ट अटैक के मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत 6138 मरीजों का पीटीसीए उपचार किया गया. इस पर करीब 64.82 करोड़ रुपये खर्च हुए. एक मरीज के इलाज पर औसतन लगभग 1.06 लाख रुपये का खर्च आया. योजना के तहत कैशलेस सुविधा मिलने से अस्पताल तुरंत इलाज शुरू कर पा रहे हैं और मरीजों को भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ती।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली का सेट पैटर्न – लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करती , विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को वोट : सांसद संदीप पाठक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की हार का यह कहकर बचाव किया है कि जनता पुराने पैटर्न पर रही।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार : CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

एएम नाथ। जालंधर : पंजाब में लगातार सामने आ रहे धमाकों और ग्रेनेड हमलों के बीच जालंधर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान की...
article-image
पंजाब

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला : पंजाब-हरियाणा हाईकॉर्ट ने दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पलवल जिले में पांच साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपित की मौत की सजा को उम्रकैद...
article-image
पंजाब

क्लासमेट की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार : जूवेनाइल भेजा गया, घटना में प्रयोग किरच बरामद

फतेहगढ़ साहिब :  फतेहगढ़ साहिब के खमाणो क्षेत्र में +2 मेडिकल के छात्र मानविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी...
Translate »
error: Content is protected !!