भूमि अधिग्रहण से मंजूरियों तक अटकी रेल योजनाए : केन्द्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुद्दों के हल के लिए भगवंत मान को पत्र लिखा

by

चंडीगढ़, 23 जुलाई :  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में देरी की शिकार महत्वपूर्ण रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने के लिए उनसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

अपने पत्र में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने इस बात पर बल दिया कि इन परियोजनाओं का समय पर पूरा होना न केवल राष्ट्रीय महत्व का विषय है, बल्कि रेल संपर्क को मज़बूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास में मदद करने, यात्रियों की आवाजही और माल ढुलाई को बेहतर बनाने तथा पंजाब के समग्र विकास में तेजी लाने के लिए भी बहुत जरूरी है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में रेलवे अवसंरचना को काफी मजबूत करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के बावजूद, जमीन अधिग्रहण, राज्य सरकार के स्तर पर कानूनी मंजूरी और प्रशासनिक मंजूरी में देरी की वजह से कई परियोजनाएं अटकी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही परियोजनाओं में फिरोजपुर-पट्टी नई रेल लाइन परियोजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 25.72 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए फिरोज़पुर और तरनतारन जिलों में 165.69 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की जरूरत है।

पत्र के अनुसार रेल मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में पंजाब सरकार के पास ज़मीन अधिग्रहण की पूरी रकम 194.11 करोड़ रुपये जमा कर दी थी, लेकिन अधिगृहीत जमीन का कब्जा अभी तक नहीं सौंपा गया है, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

बिट्टू ने 18.11 किलोमीटर लंबी राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन परियोजना के बारे में कहा कि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर ज़िलों में जमीन अधिग्रहण का काम अब भी अटका हुआ है, जिससे परियोजना में देरी हो रही है।

मंत्री ने मान से अनुरोध किया कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

नांगल बांध-तलवाड़ा-मुकेरियन नयी रेल लाइन परियोजना के बारे में बिट्टू ने कहा कि दो प्रस्तावों के लिए वन विभाग से द्वितीय चरण की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बाकी प्रस्ताव के लिए अंतिम मंजूरी अभी बाकी है, क्योंकि पंजाब के मुख्य वन्यजीव संरक्षक से वन्यजीव उपशमन योजना की मंज़ूरी मिलनी अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने 16 जून को समेकित वन्यजीव उपशमन योजना जमा की थी तथा इस परियोजना को आगे बढ़ाने एवं ‘अंतिम वन्य अनापत्ति पाने’ के लिए जल्द मंजूरी मिलना बहुत ज़रूरी है। मंत्री ने कई अन्य परियोजनाएं गिनाई हैं, जहां मंजूरियों का इंतजार है।

मुख्यमंत्री से तुरंत दखल देने की अपील करते हुए बिट्टू ने कहा कि सभी संबंधित विभागों और ज़िला अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे लंबित मुद्दों को सुलझाने को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दें, ताकि रेलवे अवसंरचना की लंबे समय से अटकी इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की का रिश्ता तुड़वाने वाले 3 आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज : किसी और लड़के की फोटो अटैच कर व्हाट्सएप पर भेज कर

गढ़शंकर, 23 फरवरी: पुलिस थाना गढ़शंकर में तीन आरोपियों खिलाफ एक लड़की की फोटो किसी और लड़के के साथ अटैच कर उसे व्हाट्सएप पर भेज कर लड़की का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में तीन...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सांसद मलविंदर सिंह कंग के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की

यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की आवाजाही रोकने/कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ और एक व्यक्ति से 8 किलोग्राम पोस्त बरामद किया।

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस दो अलग अलग जगहों पर महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ और एक व्यक्ति से 8 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर...
article-image
पंजाब

Students Experience Service, Compassion and

Internship Programme Sensitises Students Towards Intellectually Disabled Children Aatmsukh Aatmdev Aashram and Academic Institutions Join Hands for Community Engagement Internship Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 6 : As part of the unique initiative to create awareness about...
Translate »
error: Content is protected !!