बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

by

एएम नाथ । शिमला, 24 फ़रवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने और बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर करने का फैसला लिया है।

इस संबंध में कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) इंजीनियर अजय गौतम ने आदेश जारी किए हैं और सभी सहायक अभियंताओं (इलेक्ट्रिकल) को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

आदेश में बताया गया है कि इस कदम का मकसद आम लोगों में स्मार्ट मीटर परियोजना के प्रति भरोसा बढ़ाना है। बोर्ड चाहता है कि जब विभाग के अपने कर्मचारी और पेंशनभोगी अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाएंगे तो जनता में यह संदेश जाएगा कि यह व्यवस्था पारदर्शी और भरोसेमंद है।

मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि कांगड़ा जोन के तहत आने वाले सभी सहायक अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत और सेवानिवृत्त एचपीएसईबीएल कर्मचारियों की सूची तैयार करके कार्यालय को भेजें। इसके बाद इन कर्मचारियों के घरों में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए या बदले जाएंगे। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में लगा बिजली मीटर उसके नाम पर नहीं है, लेकिन वह उसी मकान में रह रहा है, तो ऐसे मामलों में भी मीटर को प्राथमिकता से बदला जाएगा।

बोर्ड ने इस पूरी प्रक्रिया को तय समय के भीतर पूरा करने को कहा है और हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई है कि वे लोगों को समझाएं कि स्मार्ट मीटरिंग परियोजना केवल तकनीकी सुधार के लिए है। इसका उद्देश्य बिलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का निजीकरण से कोई संबंध नहीं है।

बता दें कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विपक्षी भाजपा लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है और परियोजना की प्रक्रिया व पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत : 420 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1863, 317 ठीक हुए, 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया

शिमला : हिमाचल में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दोनों मृतक दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्ति थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की सिरिंज से युवाओं में बढ़ते एचआईवी मामले चिंता का विषय : डीसी सुमित खिमटा ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर :  एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 5 फरवरी तक कर सकते आवेदन : उचित मूल्य की दुकान छलाड़ा ( वार्ड नंबर 5) का किया जाएगा आवंटन

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विकासखंड भटियात में 1 उचित मूल्य की दुकान का...
Translate »
error: Content is protected !!