कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर और उपचुनावों में 6 की 6 विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय

by

एएम नाथ। हमीरपुर, 10 अप्रैल :  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को अपने हमीरपुर प्रवास के दौरान कहा कि जनविश्वास का यह जनसैलाब आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का द्योतक है।   पूरे देश में भाजपा और एनडीए के 400 पार के संकल्प को हिमाचल प्रदेश अपनी चारों लोकसभा सीटों का योगदान देकर सिद्धि तक पहुंचने को तैयार है। कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल उपचुनावों में भी छह की छह विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है कि उनके टिकट पर कोई चुनाव लड़ने वाला तक नहीं मिल रहा। उनके बचे खुचे जो भी कार्यकर्ता हैं वे अत्यंत निराश, हताश और परेशान हैं क्योंकि जनता उनसे पूछ रही है कि विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटीयों का क्या हुआ। वहीं कांग्रेस का नेतृत्व अपना कुनबा संभालने की बजाय हमारे ऊपर झूठे और निराधार आरोप लगाने में व्यस्त है। लोग अब जान चुके हैं कि सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की गारंटीयों पर भरोसा करना है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज पूरे देश में जनता अपनी वोट की ताकत जानती है। संपूर्ण देशवासी अपना वोट इस बार विकास और विश्वास यानी मोदी जी को देने का मन बना चुके हैं। आज देश में कहीं भी जाइए एक ही आवाज आती है ”माय चॉइस मोदी”।

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता प्रेम कुमार धूमल को भी 81 वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और जनता का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा कि धूमल की सबसे बड़ी कमाई कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा जुड़ाव रहा है। अपने 81 वर्ष के जीवन में धूमल ने 60 वर्ष संगठन और लोगों के जनकल्याण को समर्पित किए हैं। यह धूमल जी की पूंजी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल से स्टाफ के अभाव में आठ छात्रों ने दूसरे स्कूलों में किया पलायन

काॅमर्स व आर्ट्स के दो-दो व साइंस के एक प्रवक्ता का पद खाली पट्टा मेहलोग, 22 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में स्टाफ की भारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी के मोटरसाइकिल को लेक्ट भाग रहा था..साहमने आ रहे टिप्पर से टकराया और हो गया गंभीर घायल

गढ़शंकर l  गढ़शंकर-नंगल सड़क पर गांव पाहलेवाल  के पास एक बाईक व टिप्पर में सीधी टक्कर में बाईक स्वार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिक्रयोग है कि दुर्घटनाग्रस्त बाईक युवक चोरी कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों पर भी किया हमला; दो लोग घायल

मुक्तसर साहिब। मुक्तसर -कोटकपूरा रोड पर बाईपास पर स्थित निजी मालवा ऑर्थो अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ...
Translate »
error: Content is protected !!