करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

by
सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन थे।
डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित जनों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रथम जून, 2024 को सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। मुख्य अतिथि ने कविता ”करना है मतदान हमें तो करना है मतदान“ के पाठ से युवाओं में जोश भी भरा।
इस अवसर नोडल अधिकारी स्वीप राजेश ठाकुर एवं हेमेंद्र दत्त शर्मा ने नए मतदाताओं के लिए वोट बनाने की प्रक्रिया तथा मतदान केंद्र पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर डाइट सोलन के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार सहित स्टाफ व लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ , धर्मशाला, 9 दिसम्बर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर...
Translate »
error: Content is protected !!