बिजली बोर्ड में किसी भी पद को समाप्त नहीं कियाः अनुराग पराशर

by
एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड में कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड केवल स्वतंत्र एजेंसी, हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों का पालन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आयोग ने बोर्ड से अपने कर्मचारियों और पैंशनर्ज को मिलने वाली सैलरी और पैंशन का खर्च कम करने को कहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का यह खर्च पूरे देश में सबसे अधिक 2.50 रुपए प्रति यूनिट है। आयोग बिजली दरें निर्धारित करता है और बार-बार बोर्ड की आर्थिक समीक्षा कर अपनी कर्मचारी लागत कम करने के निर्देश दे रहा है क्योंकि बोर्ड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए कुछ श्रेणियों के पदों का युक्तिकरण किया जा रहा है, न कि उन्हें समाप्त किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इन पदों पर दोबारा भर्ती की जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा कि आज बोर्ड केवल मात्र विद्युत वितरण कंपनी के रुप में कार्य कर रहा है, जिसका दायित्व प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके बावजूद बोर्ड के जेनरेशन विंग में वर्तमान में 2161 पद हैं। इनमें जेई के 148 पद, एसडीओ के 102 पद, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के 19 पद, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 6 पद और चीफ इंजीनियर का एक पद शामिल है जबकि कंपनी का मुख्य काम अब बिजली उत्पादन नहीं रह गया है। इनमें सिविल एसडीओ (सिविल) के 7 पद, जेई (सिविल) के 30 पद और एसडीओ (ईलैक्ट्रिक) के 15, जेई (ईलैक्ट्रिक) के 16, एक्सन (ईलैक्ट्रिक) और एसई (ईलैक्ट्रिक) के एक-एक पद का समायोजन किया गया है। इसके अलावा मिस्त्री, डीजी ऑपरेटर, वेल्डर, टेलीफोन एटेंडेंट, गेज रीडर, कुक, फैरो प्रिंटर जैसे पदों की आज कोई आवश्यकता नहीं रह गई है। इन पदों की जगह टी-मैट के पद भरे जाएंगे और यह फैसला बिजली बोर्ड के हित में है।
अनुराग पराशर ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी बोर्ड की रीढ़ हैं, जो अपनी बहुमूल्य सेवाएं कर्मठता से दे रहे हैं। उनकी सेवाओं के देखते हुए ही बोर्ड ने अपने कर्मचारियों एवं पैंशनरों को डीए तथा संशोधित वेतनमान के एरियर के रूप में पिछले दो महीने में 134 करोड़ रूपये जारी किए हैं। पिछले कई वर्षो में इतनी बड़ी धनराशि कभी जारी नहीं की गई। अगर सुधार नहीं किए गए तो बोर्ड की वित्तीय स्थिति गंभीर हो जाएगी और भविष्य में एरियर देने में भी बोर्ड सक्षम नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती ने कपड़े उतारे और पूरी यूनिवर्सिटी घूमी : युवती को जबरन हिजाब पहनाना चाहता था ईरान का कठमुल्ला शासन

ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती  ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया। युवती जबरदस्ती हिजाब पहनाने का विरोध कर रही थी। ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी : मानसून सत्र में विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले रहे

शिमला : निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच का दायित्व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को नहीं दिया गया है, बल्कि सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की...
Translate »
error: Content is protected !!