सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार भी रखेगी पक्ष

by
राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित
एएम नाथ। शिमला  लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आज यहां राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में भी विधानसभा सत्र के दौरान एफसीए 1980 में उचित संशोधन के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव परित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया था ताकि लघु एवं सीमांत किसानों व भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान की जा सके।
राजस्व मंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार भी अपना पक्ष रखकर 1952 की नोटिफिकेशन
को फॉरेस्ट एक्ट 1927 के संदर्भ में प्रावधानों को लागू करने के लिए याचिका दायर करेगी।
बैठक में राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव विधि शरद कुमार लगवाल, वन बल प्रमुख समीर रस्तोगी और मुख्य वन संरक्षक अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता ने नाबार्ड को भेजी भ्रष्टाचार की शिकायत : एमडी को बचाने में जुटा पूरा तंत्र!

दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर 26, 28 और 30 मई को संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में...
Translate »
error: Content is protected !!