जोहड़जी साहिब मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

by

पट्टा मेहलोग, 1 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र व आस पास के कई राज्यों की धार्मिक आस्था का प्रतीक श्री जोहड़ जी साहिब मेला आज से शुरू हो गया।
बता दें कि मान्यता के मुताबिक गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श धरती श्री जोहड़जी साहिब में दो सप्ताह तक चलने वाला यह ऐतिहासिक मेला हर तीसरे वर्ष लगता है। हालांकि तीर्थ स्थल परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। वहीं आने वाले दो हफ्तों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के नतमस्तक होने की संभावना है। दूर दूर से यहां आने वाले श्रद्धालु पूरे विधि विधान, जोहड़ पूजा व झंडा चढ़ाने की रस्म पवित्र जोहड़ की परिक्रमा के साथ पूरा करते हैं। वहीं सेवादारों द्वारा समय समय पर संगत की सलामती व क्षेत्र के अमन चैन के लिए अरदास की जाती है।
मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर स्थानीय प्रसाशन ने व्यापक प्रबंध किए है। नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह ने बताया कि वह व्यवस्थाओं का जायजा लेने मेले के प्रथम दिन वीरवार सुबह जोहड़जी में मौजूद रहेंगे।
थाना प्रभारी कसौली गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले में कानून व शांति व्यवस्था को कायम करने व परिसर का जायजा लेने मेले से एक दिन पूर्व जोहड़जी में हाजिरी लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से छोटी बड़ी 200 के करीब गाड़ियां पहुंच चुकी है। पट्टा से जोहड़जी तक 9 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क में जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी। क्योंकि मेले का पहला सप्ताह देशी संगत के नाम रहता है और श्रद्धालु दो से तीन दिन रुककर बाबा जी के दरबार मे नतमस्तक होते है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेले के दौरान पुलिस व होम गार्ड के 40 जवान दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
खंड चिकित्सा अधिकारी चंडी डॉ गुरमेल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य सम्बधी सुविधाओं को लेकर कर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए है। जोहड़जी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के स्टाफ के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी से रोटेशन पर फार्मासिस्ट व आशा वर्कर डयूटी पर तैनात रहेंगे। सीएचसी पट्टा मेहलोग में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त विद्युत व जल शक्ति विभाग की ओर से उक्त सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी।
दरबार के मुख्तयार श्याम लाल वर्मा ने बताया अढ़ाई सौ के करीब मिठाई व मनियारी के अस्थायी दुकानें लग चुकी है। उन्होंने बताया कि बड़ेहरी से
जतौंन व मेला स्थल तक गाड़ियां ही गाड़ियां लगी हुई है। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए है।
बॉक्स;
उधर एसडीएम बद्दी डॉ संजीव धीमान ने बताया कि अभी तक मेला स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। फिर भी वह स्वयं मेला के दौरान स्थल पर व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे। उन्होंने सम्बंधित बिजली विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए अलर्ट रहने के आदेश जारी किए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया ठंडे मीठे पानी का विशाल छबील, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/ पंचकुला, 28 जून। अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी माता मनसा देवी मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
Translate »
error: Content is protected !!