बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश, सभी मूल दस्तावेजों के साथ अब सुबह छह बजे पहुंचना होगा पड्डल ग्राउंड – भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत

by
मंडी, 11 दिसम्बर :  भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के युवाओं के लिए 20 दिसंबर से 26 दिसम्बर तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड/ प्रवेश पत्र joinindianarmy वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रिंट कर लें । उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथि के अनुरूप पड्डल मैदान मंडी में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करें। भर्ती मैदान में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रिंट आउट करने में असुविधा है तो वह उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, मंडी से संपर्क करे।
भर्ती निदेशक ने आगे बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के भर्ती ग्राउंड में पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। अब उन्हें भर्ती ग्राऊंड में सुबह चार बजे की जगह सुबह छह बजे पहुंचना होगा । यह बदलाव मौसम के कारण किया गया है। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वह भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज मूल दस्तावेजों सहित सुबह छह बजे भर्ती ग्राउंड पड्डल में रिपोर्ट करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फरवरी- बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 मई को प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ – DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 31 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे ज़िला में स्थित सरकारी,...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
Translate »
error: Content is protected !!