स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद – रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत नही करवाया तो 13 दिसम्बर तक करवा लें

by
ऊना, 11 दिसम्बर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 21 पद बैच वाईज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी में 11 पद जनवरी, 2010 बैच, एससी के 3 पद अक्तूबर, 2010, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 2 पद जून, 2013 पद, ओबीसी के 4 पद अक्तूबर, 2010 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता श्रेणी में 1 पद अक्तूबर, 2016 बैच में से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के जीएनएम और बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी जो बैच व श्रेणी में पात्र है और जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नही करवाया है वे 13 दिसम्बर तक संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https//eemis.hp.nic.in में दर्ज करवा लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एचएएस एग्जाम का रिजल्ट घोषित : उमेश ने किया टॉप – कौन-कहां से है -जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश प्रशासनिक सेवा का फाइनल परिणाम घोषित  किया गया है. इसमें 20 युवाओं को चयन हुआ है. कुल 9 अभ्यर्थि एचएएस अफसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस वीरों की कुर्बानियों और प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत का पर्व – कंवर

बसाल में आयोजित हुआ 75वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऊना :  75वें हिमाचल दिवस का आज जिला स्तरीय समारोह ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक बसाल गांव में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान उठाई मांग

शिमला : विभिन्न बोर्ड व निगमों में आगामी दिनों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौत ….उत्तराखंड की सीमा पर HRTC बस हादसे में तीन की मौत, कई घायल

हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास नदी में जा गिरी बस एएम नाथ। सिरमौर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में तीन लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!