बिना कागजात के खनन सामग्री ले जा रहे दो टिपर चालान काट जब्त, करीब सवा तीन लाख जुर्माना जमा करवाना पड़ेगा : एसडीओ हरकंवल सिंह

by

गढ़शंकर  । गढ़शंकर में माइनिंग एंड जियोलॉजी विभाग द्वारा की जा रही रूटीन चेकिंग के दौरान ने रात को गैर-कानूनी माइनिंग पर कार्रवाई करते हुए बिना कागजात के खनन सामग्री ले जा रहे दो टिपर चालान काट जब्त कर लिए गए।

माइनिंग एंड जियोलॉजी विभाग के एसडीओ हरकंवल सिंह ने बताया दो व तीन जनवरी की रात जूनियर इंजीनियर कम माइनिंग अफसर लवप्रीत सिंह की अगुआई में टीम रूटीन चैकिंग कर रही थी तो चेकिंग के दौरान, दो टिपर नंबर पीबी-23 एबी 0563 और एचपी 72 डी 0982, जो बिना कानूनी कागज़ात के खनन सामग्री ले जा रहे थे, उनका पीएमएमआर एक्ट, 2013 के नियम 74 और 75 के तहत चालान काटकर ज़ब्त कर लिया गया। दोनों टिपर गढ़शंकर ट्रक यूनियन में खड़े कर दिए गए हैं और इस बारे में पुलिस स्टेशन गढ़शंकर को बता दिया गया है। उन्हीनों बताया करीब सवा तीन लाख रुपए जुर्माना बनेगा।अगर पंद्रह दिन में जुर्माना जमा नहीं करवाया गया तो उसके बाद एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार से मरीज किया एअर लिफट :पीजीआई में करवाया एडमिट

85 वर्षीय धर्मी अंधरग की वजह से नाजुक स्थिति में बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के 02 हेलीकॉप्टर से ली मदद एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-परिवार पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्य सत्यापितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि ई-परिवार रजिस्टर पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्यों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल के...
Translate »
error: Content is protected !!