बिना पंजीकरण चल रहे ट्रैक्टरों को किया जाए जब्त : अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – DC अपूर्व देवगन

by
चालान के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारी आपसी समन्वयन स्थापित कर करें कार्य
चंबा, 3 अक्टूबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई।
उपायुक्त ने अवैध खनन को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ाई से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी अधिकृत विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वयन स्थापित कर अवैध खनन पर प्रभावी निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों को उपयोग में लाकर नियमों के अवहेलना की जा रही है जिसके लिए उन्होंने बिना पंजीकरण के चल रहे ट्रैक्टरों को जब्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन रास्तों का उपयोग अवैध खनन के लिए किया जा रहा है उन रास्तों को भी तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
उन्होंने अवैध खनन के मामलों में सामूहिक प्रयास की जरूरत पर बल देते हुए पुलिस विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खनन विभाग, पुलिस व वन विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन को लेकर प्रभावी कदम उठाएं ।
महाप्रबंधक उद्योग एवं खनन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि विभाग द्वारा 298 चालान किए गए हैं और गत 6 महीनों में 11 लाख 71 हजार रुपए की धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई है ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा,भटियात पारस अग्रवाल, डलहौजी अनिल भारद्वाज, सलूणी नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली का शाहपुर के चम्बी मैदान में हुआ आयोजन : प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानियां

एएम नाथ।  शाहपुर, 23 नवंबर:  विधान सभा उपमुख्‍य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात...
Translate »
error: Content is protected !!