बिपाशा सदन मंडी में आयोजित प्रथम चरण के शिविर में 127 दिव्यांगों ने करवाई जांच : एलिम्को निःशुल्क देगी सात लाख रुपये की राशि से अधिक के उपकरण

by
मंडी, 18 दिसम्बर। जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में मंडी के बिपाशा सदन में शिविर का आयोजन किया आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम द्वारा 127 दिव्यांगों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। एलिम्को की टीम द्वारा इस दौरान दिव्यांगों को 7,04,314 रुपये की राशि के उपकरणों की जरूरत का आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के शिविर में एलिम्को द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में, 20 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरकाघाट में, 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करसोग में तथा 23 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहर में प्रथम चरण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने दिव्यांगजनों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए दिव्यांग अपने साथ यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो कि 40 प्रतिशत से कम न हो, तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो कि 2 लाख 70 हजार रुपये तक हो, आधार या वोटर कार्ड और 2 पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभी जोशी का ‘खुण्डी महिमा’ का भजन यू-ट्यूब पर लांच

गायक पियूष राज ने किया विमोचन एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक अभी जोशी का पहला भजन खुण्डी महिमा स्वर मंदिर प्रोडैक्शन के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका- संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की (सोलन) :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में तथा नशे...
Translate »
error: Content is protected !!