बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

by
एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं लेकिन देशवासियों को अभी से यह विश्वास है कि आएंगे तो मोदी ही, यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया कर दिया है।  देश के लोग आज सोचते हैं कि ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल के कार्यकाल में भारत ने एक ऐतिहासिक विकास यात्रा देखी, आने वाले समय में यह यात्रा इसी तरह से जारी रखने के लिए नरेन्द्र मोदी को हिमाचलवासियों से भारी संख्या में समर्थन देना है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल को हमेशा से विशेष स्नेह दिया है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के चलते हिमाचल की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। आज हिमाचल में फ़ोर लेन सड़कें हैं, एम्स जैसे संस्थान है तो अटल टनल जैसी सुरंग के अलावा दर्जनों सुरंगें हैं। उन्होंने कि देश चार सौ पार कर रहा है और हिमाचल पिछली बार की तरह चार की चार कर रहा है लेकिन इस बार जीत का अंतर इतना ज़्यादा होना चाहिए कि पूरे देश को यह पता चले कि हिमाचल के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को कितना प्यार दिया है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं। उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिले होंगे : बीजेपी में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नादौन : कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुधीर शर्मा व अन्य द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ हमलावर होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जबरदस्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया : 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का किया था प्रयास

नोएडा। बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया है। वह वर्ष 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!