सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं। उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिले होंगे : बीजेपी में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। नादौन : कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुधीर शर्मा व अन्य द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ हमलावर होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जबरदस्त पलटवार किया और बागी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर एक बार फिर तीखा हमला बोला।

नादौन में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैं। उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिले होंगे। बीजेपी में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे। जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, उनके मामले भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिकाऊ को जनता कभी जिताऊ नहीं बनाएगी। बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में 300 से 400 करोड़ रुपये के काम हुए हैं। उनकी मर्जी के एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता और एसडीओ लगाए, फिर भी बिक गए. राजनीति में यह नहीं होना चाहिए कि चुनाव में जो राशि खर्च की है। विधायक बनने के बाद उसे पूरा करने में जुट जाएं और कमाई न हो तो सरकार गिराने की साजिश रच दें। बिकाऊ विधायकों का चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सत्ता की भूख ज्यादा बढ़ गई है। वोट के दम पर सरकार नहीं बना सके, तो अब नोटों के दम पर सत्ता हथियाना चाह रहे हैं. जनता बीजेपी को नकार चुकी है। यह जयराम ठाकुर को दिमाग में बिठा लेना चाहिए। अन्य प्रदेशों में बीजेपी ने नोटों के दम सत्ता हथियाई। वैसा ही हिमाचल में करना चाह रहे थे, लेकिन भगवान हमारे साथ हैं और उन्होंने हमें जनता की सेवा का मौका दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायकों का चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस ने आजादी से पहले और बाद में भी लड़ाई लड़ी। पहले देश को आजाद कराने की लड़ाई थी, बाद में देश को अपने पैरों पर खड़ा करने की। जब देश आजाद हुआ तब सुई तक नहीं बनती थी। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। कांग्रेस की विचारधारा देश को आगे बढ़ाने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु नाभा दास जी के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल

महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जयंती का भव्य आयोजन बैजनाथ, 8 अप्रैल : महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत उपायुक्त चंबा ने जारी किए आदेश

यात्रा मार्ग पर पीईटी बोतलें, मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक और टेट्रा पैक में बंद खाद्य पदार्थों पर न्यूनतम मूल्य के क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
Translate »
error: Content is protected !!