तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।  तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पीएसयू/केंद्रीय पीएसयू से बीओओटी आधार पर 22 जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव के जवाब में, तेलंगाना के विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस दल ने विद्युत सचिव राकेश कंवर के साथ भी चर्चा की। इस टीम ने सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा किया और सिफारिश की है कि 100 मेगावाट से अधिक जल विद्युत परियोजना की क्षमता वाले स्थलों के लिए रुचि व्यक्त की जा सकती है।
प्रदेश के लिए अधिक बिजली उत्पादन और राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने की शिरकत

एएम नाथ। बैजनाथ, 24 अक्तूबर :  राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप के समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर रखा

सन्तोषगढ़ : सनोली मजारा के गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के गुरुद्वारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर एसजीपीसी मेम्वर डाक्टर दलजीत सिंह भिंडर की मौजूदगी में रखा गया। इस मौके पर कारसेवा देहला वावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा का इस्तीफा : हिमाचल में स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन पद छोड़ा

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद अब एक और बड़े नेता आनंद शर्मा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी के चलते आनंद शर्मा ने हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!