बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए राहत राशि की घोषणा की है।

हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे झंडूता उपमंडल के भल्लू पुल के पास हुआ, जब यात्रियों से भरी बस अचानक भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गई। हादसे में 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में कुल 18 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि मंगलवार देर रात तक रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहा। मलबे में से 15 शव रात को निकाल लिए गए थे, जबकि एक बच्चे का शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। 30 जून के बाद से हिमाचल का मौसम असामान्य हो गया है, मिट्टी गीली है और अक्टूबर तक बारिश जारी है। बारिश के बाद जब धूप निकलती है तो पहाड़ों पर दबाव बढ़ जाता है और फिर थोड़ी ही बारिश होते ही भूस्खलन हो जाता है। यही इस हादसे का कारण बना।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए सड़क की स्थिति और संभावित ब्लैक स्पॉट्स का सर्वे करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हादसे में किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुक्खू ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उन्होंने रात में ही मौके पर भेजा, जबकि मंत्री राजेश धर्माणी दिल्ली से कार्यक्रम रद्द कर लौट आए।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दुखद समय में भाजपा को राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान और पशुपालक विरोधी मानसिकता रखती है। सरकार ने हाल ही में 36 करोड़ रुपये की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू की है, जिससे दूध उत्पादकों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिला। अर्की में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जिन्हें बढ़े दूध मूल्य का लाभ सीधे खाते में मिला। लेकिन भाजपा ने इस कार्यक्रम को बदनाम करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने उन गुमनाम लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने जानबूझकर नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि इस वर्ष मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 1500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई 10वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 17 अप्रैल: हर साल की तरह इस बार भी एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का 10वीं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य श्रीमती जसप्रीत कौर ने बताया कि कक्षा 10वीं में अर्शप्रीत कौर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस कार्यालय में मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्महत्या का प्रयास

एएम नाथ । शिमला : भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग :राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने बारे...
Translate »
error: Content is protected !!