गहरी खाई में जा गिरी बाेलेरो कैंपर : 2 की मौत व तीसरे की हालत गंभीर

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रोहडू उपमंडल की खाबल सड़क पर गत रात्रि करीब पौने 11 बजे एक बोलेरो कैंपर अप्लाइड फॉर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन सड़क से गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों में 36 वर्षीय राजवंत पुत्र सार सिंह निवासी गांव देनवाडी व 42 वर्षीय विशाल सांख्यान पुत्र भगतराम निवासी गांव सौंदाडी है।

वाहन में सवार तीसरे व्यक्ति की हालत भी गंभीर

बोलेरो कैंपर में सवार अन्य एक व्यक्ति कामराज पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव सौंदाडी गंभीर रूप से घायल है और वह नागरिक अस्पताल रोहडू में उपचाराधीन है। वाहन सड़क से गहरी खाई में जा गिरा, इस कारण दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच :  एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों व्यक्तियों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल रोहडू में किया गया और शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

सोलन ‘ : सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
Translate »
error: Content is protected !!