बिलासपुर में पुलिस ने 2.2 किलोग्राम चरस जब्त : 1 गिरफ्तार

by
रोहित जस्वाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के वाहन में एक बैग से 2.22 किलोग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिलासपुर के पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बलोह टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी की।  उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुल्लू से बिलासपुर की ओर आ रही एक कार को रोका गया और उसमें से एक बैग में 2.22 किलोग्राम चरस बरामद की गई। धीमान ने बताया कि कार चालक की पहचान कुल्लू जिले के स्याह गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जिसने पुलिस को देखकर बैग छिपाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।  धीमान ने बताया कि इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी करके वाहनों की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

116 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के जनवरी से मार्च तक 81 मामले दर्ज : नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

वर्षभर चलेगा जागरूकता अभियान, प्रत्येक माह अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम एएम नाथ। मंडी, 6 अप्रैल। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मण्डी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण : एकता का संदेश प्रमुख प्रधानमंत्री ने वैश्विक हालात पर जताई चिंता, देशवासियों से संयम की अपील

खेल उपलब्धियों पर गर्व, युवाओं को प्रेरित करने की बात एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मण्डी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों से मिल कुशल क्षेम जाना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

थुनाग : मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!