बिलासपुर में होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक : सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

by
समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित
रोहित राणा। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11 दिसंबर, 2024 को पूर्ण होने के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित किए जाने वाले समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की।
उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि समारोह के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी मंत्रीगण, कांग्रेस विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बिलासपुर में रैली का समय सुबह 10ः30 बजे तय किया गया है। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी अभी से दृढ़ता से कार्य करें ताकि इसे सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। उन्होंने बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए ताकि लागों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन कार्यक्रम के लिए पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध करे और साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालयों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी और व्यवस्था परिवर्तन से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को रेखांकित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों में वर्तमान राज्य सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने विभागों को डिजिटाइज करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क विभाग को सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर एक वृत्तचित्र तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा व कमलेश कुमार पंत, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रशासनिक सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं के प्रति भेदभाव के  खिलाफ जागरूकता बढ़ने के परिणाम सार्थक : विधायक नीरज नैय्यर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विधायक ने किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि  वर्तमान में बालिकाओं एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान HIV पॉजिटिव : जेल में आर्मी मेजर ने किया रेप !

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में पाक आर्मी के मेजर द्वारा रेप की खबर वायरल हो रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इमरान खान...
Translate »
error: Content is protected !!