महिला का शव बरामद : घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी

by

चैलचौक ; मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू निवासी गांव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है। महिला का शव चैलचौक बाजार में आने वाले लोगों ने देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे तो उनकी नजर घर के नीचे पड़ी। उन्होंने देखा कि एक महिला पड़ी हुई है। नीचे आकर देखा महिला मर चुकी थी। इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। वह दो घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी।
बाजार के इर्द गिर्द घूमती रहती थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। चैलचौक बाजार के इर्द गिर्द इसका हर रोज घूमना रहता था। शुक्रि देवी का पति खेमू का देहांत कुछ वर्षों पूर्व हो चुका है। शुक्रि देवी का एक बेटा है और वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकता है।
फोटो :पुलिस घटनास्थल पर जांच दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिंदू धर्म वाले बयान पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती : राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर शेयर करने वालों को किया जाना चाहिए दंडित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए ‘हिन्दू धर्म’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल से शेयर किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड कार्यालय पट्टा में नियंत्रण कक्ष स्थापित

पट्टा मेहलोग, 25 अप्रैल (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग में आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त करने एवं इनके निपटारे के लिए कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (पंच)एवं खंड विकास अधिकारी पट्टा जिला सोलन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
Translate »
error: Content is protected !!