बिस्त दोआब नहर में गाड़ी पलटने से युथ कांग्रेस के नेता की की मौत

by

गढ़शंकर, 2 फरवरी : गढ़शंकर से आदमपुर जाती बिस्त दोआब नहर में ऐमां जट्टां गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान  28 वर्षीय चतिंदर सिंह उर्फ मोजी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी पदराणा थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।  युथ कांग्रेस गढ़शंकर के  चतिंदर सिंह उर्फ मोजी वर्किंग प्रधान थे।
बताया जा रहा है कि कल रात चतिंदर सिंह उर्फ मोजी आदमपुर साइड से अपने गांव पदराणा वापस अपनी गाड़ी में आ रहा था और जब उसकी गाड़ी गांव ऐमा जट्टां के पास पहुंची तो धुंध होने के कारण सड़क दिखाई नहीं देने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बिस्त दोआब नहर में गिर गई।  जिसके कारण उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब लोगों ने नहर में गिरी गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना कोटफातुही पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पहुँचाया।  वहां से पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया गया।
एएसआई सुखविंदर सिंह चोकी इंचार्ज कोटफातुही ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
शव गाड़ी के बाहर पड़ा हुआ था :
गाड़ी आगे से बुरी तरह टूट चुकी थी और ड्राइवर साइड का ग्लास पूरी तरह टुटा हुआ था और चतिंदर सिंह उर्फ मोजी शव गाड़ी से बाहर पड़ा हुआ था। जिससे लगता है कि दुर्घटना होने के बाद चतिंदर सिंह उर्फ मोजी गाड़ी से घायल अवस्था में बाहर निकला होगा और बाहर गिर पड़ा। रात का समय होने के कारण किसी को नहर में गाड़ी गिरने के पता नहीं चला। अगर समय पर किसी को गाड़ी के गिरने के पता चल जाता तो समय पर मेडिकल सहायता मिलने पर शायद चतिंदर सिंह उर्फ मोजी बच जाता।
फोटो : नहर में गिरी गाड़ी और बाहर पड़ा शव , चतिंदर सिंह उर्फ की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस पर तल्ख टिप्पणी – जबरन वसूली वाली पुलिसिंग है और निष्पक्ष पुलिसिंग नहीं

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत कड़े प्रावधानों के दुरुपयोग करने पर पंजाब पुलिस को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा अधिनियम की कठोरता को...
article-image
पंजाब

यंग खालसा मैराथन का पोस्टर जारी : खालसा फाउंडेरेशन के अध्यक्ष भवनपुनीत सिंह गोलू द्वारा डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा का किया सम्मान

राज चड्ढा तथा सडाणा ब्रदर्स द्वारा पाठी एवं कीर्तनी सिंहों के बच्चों के लिए चैक सौपे पटियाला : यंग खालसा फाउंडेशन द्वारा वैवज ग्रुप के एमडी डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा का पटियाला पहुंचने...
article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
article-image
पंजाब

वेयरहाउस में डीएम की खुदकुशी का मामला : लालजीत सिंह भुल्लर ने आत्महत्या मामले में दिया इस्तीफा : जांच का आदेश

चंडीगढ़ । पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में नाम आने के बाद, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे...
Translate »
error: Content is protected !!