108 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 2 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 108 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
यह जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ संदेहास्पद व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गढ़शंकर से देनोवाल खुर्द की और जा रहे थे तो पुलिस की गाड़ी देख एक महिला ने हाथ मे पकड़ा लिफाफा नीचे फेंक दिया।  महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सरबजीत कौर उर्फ प्रीती पत्नी सौरव निवासी देनोवाल खुर्द बताया। लिफाफे में से पुलिस को 108 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में उक्त महिला के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित : मुख्यमंत्री ने साझा किए विकास के लक्ष्य

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा सुधारों और कर्मचारियों के हितों...
article-image
पंजाब

चुनावों में पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव का राज्य चुनाव आयोग दें निर्देश : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रातभर पति समझ सुहागरात मनाती रही महिला, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख : बेहद सनसनीखेज मामला

मुबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वैसे आजकल देश के कई इलाकों से रेप के केस सुनने में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई का है जहाँ रात के अंधेरे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
Translate »
error: Content is protected !!