16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

by

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए खन्ना ने जानकारी दी कि गढ़शंकर ब्लॉक के गाँव घागों रोड़ांवाली निवासी जसवंत सिंह जो कि पहले रोजगार के लिए इटली गया व बाद में वहां से ऑस्ट्रिया चला गया। औस्ट्रिया में उसका किसी से झगड़ा होने के कारण उसका पासपोर्ट पुलिस द्वारा ले लिया गया जिसके चलते जसवंत सिंह आस्ट्रिआ में फंस गया और पासपोर्ट न होने के चलते वह भारत नहीं आ सकता था। जसवंत सिंह के परिवार ने अपने स्तर पर भरसक प्रयास किए परन्तु वे जसवंत सिंह को भारत वापिस नहीं बुला सके। खन्ना ने बताया कि इसके पश्चात् जसवंत सिंह के पिता करनैल सिंह ने उनसे मिलकर उनको जसवंत सिंह के ऑस्ट्रिया में फंसे होने के बारे में अवगत करवाते हुए जसवंत सिंह को सकुशल भारत लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले को तुरंत पत्राचार द्वारा केंद्र सरकार के ध्यान में लेट हुए जसवंत सिंह की जल्द सकुशल घर वापसी का आश्वासन दिया था। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार के फौरी करवाई के चलते आज जसवंत सिंह 16 साल के पश्चात अपने वतन वापिस लौटा है। खन्ना ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए लोगों से अपील की कि हमेशा दूतावास को सही तथ्य बताकर जायज तरीके से ही विदेश जाएं। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतियों की मदद के लिए दिनरात तत्पर है जिसके चलते भारत सरकार की ओर से मदद पोर्टल भी चलाया जा रहा है। उन्होंने मीडिआ के माध्यम से लोगों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति विदेश मैं फंसा हुआ है या मुसीबत में है तो वह खुद या उसके भारत में रह रहे परिजन मेरे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं जहाँ उनकी बात भारत सरकार तक पहंचने में पूरी मदद की जाएगी।
इस मौके खन्ना ने उपस्थित मीडिआ का भी धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न – धमाई की टीम ने चक सिंगा की टीम को 2 गोल से हराकर प्रतियोगिता पर किया कब्जा

गढ़शंकर 29 नवंबर -शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 25 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित किया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके...
पंजाब

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगवाड़ी केंद्रों में किया गया पौधारोपण

होशियारपुर: सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ. ब्लाक होशियारपुर-1 के आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 24 जनवरी को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन ने मांग पत्र मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के माध्यम से कैबिनेट सब-कमेटी को भेजा

होशियारपुर :  डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन यूनिट होशियारपुर के प्रधान महेंद्रपाल द्वारा  मांगपत्र चेयरमैन कैबिनेट सब कमेटी पंजाब को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को दिया। यह जानकारी देते हुए महासचिव नरिंदर सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!