कुसुंपटी के जिप चमियाना वार्ड से खुश विक्रमसेन ने भारी मतों से जीता चुनाव

by

कृष्णगढ़ में खुशी की लहर, लोगों ने खुश विक्रम सेन के चाचा को दी बधाई

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : प्रदेश व पंचायती राज की राजनीति में अब राज घरानों की अगली युवा पीढ़ी भी मतदाताओं की पहली पसंद बनने लगी है। जिला में हुए पंचायती राज चुनाव में जहां कसौली क्षेत्र की कोटबेजा पंचायत व पूर्व रियासत के खानदान से अजय सिंह कंवर ने प्रधान का चुनाव जीता है तो वहीं शिमला जिला के कुसुम्पटी क्षेत्र के चमियाना जिप वार्ड से राणा अरुण सेन के भतीजे खुश विक्रम सेन ने जिप का चुनाव जीत कर राज परिवार का दबदबा , लोकप्रियता व प्रतिष्ठा को कायम रखा है। राजपरिवार की यदि बात की जाए तो कृष्णगढ़ पंचायत से कई मर्तबा राणा अरुण सेन व उनकी धर्मपत्नी निम्मी सेन उक्त पंचायत का प्रधान के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,वहीं राणा अरुण सेन जिप सोलन के भी वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।
खुश विक्रम सेन के चाचा राणा अरुण सेन ने बताया कि क्योंथल जुंनगा रियासत के उत्तराधिकारी व 30 वर्षीय युवा खुश विक्रम सेन ने अपने प्रतिद्वंदी भूपेंद्र कंवर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुसुंपटी क्षेत्र को करीब 9982 मतों के अंतर से शिकस्त देकर यह चुनाव जीता है।
बता दें कि खुश विक्रम सेन जूनगा क्योंथल रियासत के उत्तराधिकारी हैं व राणा अरुण से के छोटे भाई दिवंगत वीर विक्रम सेन के पुत्र हैं।इस चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि खुश विक्रम सेन का संबंध प्रदेश के सबसे चर्चित राजनैतिक परिवार व विरासत से है।वे प्रदेश के लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह के ममेरे भाई लगते हैं। ऐसे में इस जीत व चुनाव के कुसुंपटी क्षेत्र में कई मायने देखे जा रहे हैं क्योंकि खुश विक्रम सेन ने दूसरी पार्टी की विचारधारा के आधार पर यह चुनाव लड़ कर जीत हासिल की है।
कृष्णगढ़ के लोगों ने राणा अरुण सेन के भतीजे खुश विक्रम सेन की जीत पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के नव निर्वाचित प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान कैलाश शर्मा, दया शर्मा, मदन शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज कश्यप, संदीप तनवर , देवानंद, किरपाराम, ख्याली राम जसवाल, मन्साराम रनौत व सुदर्शन सहित अन्य लोगों ने कहा कि कृष्णगढ़ के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता,क्योंकि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान समय समय पर उन्होंने कृष्णगढ़ को विकासात्मक रूप अनेकों सौगातें दी हैं।

फोटो कैप्शन: चमियाना जिप वार्ड से जीत हासिल करने के बाद चाचा भतीजा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंटर कार की टक्कर में पति पत्नी और उनकी बेटी की मौत : कैंटर चालक मौके से फरार

गढ़शंकर : बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही इलाके में गांव नूरपुर जट्टां में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब...
article-image
पंजाब

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: आरटीओ आरएस गिल

होशियारपुर, 12 सितंबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) आर.एस. गिल ने आज स्पष्ट किया कि जिले में किसी को भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा विशेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
Translate »
error: Content is protected !!