बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है। छूट के बाद अब सीटों के लिए पात्र होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विवि के सभागार में 8 जनवरी को स्पॉट राउंड काउंसलिंग रखी गई है। कमेटी के फैसले के मुताबिक स्टेट और मैनेजमेंट कोटे के लिए पहले शैक्षणिक सत्र में सामान्य वर्ग के लिए 53 अंकों की शर्त थी, लेकिन अब 45 प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए 45 की जगह अब 37 अंक लेने वाले छात्र भी पात्र होंगे। शर्त हिमाचल प्रदेश विवि और सरदार पटेल विवि (एसपीयू) मंडी से संबंद्ध सभी बीएड कॉलेजों में खाली स्टेट-मैनेजमेंट कोटे की सीटें भरने के लिए लागू होगी। खाली सीटों और स्पॉट एडमिशन राउंड काउंसलिंग की जानकारी एचपीयू के admissions.hpushimla.in पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन’ का खोखला राग अलापना बंद करे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांगड़ा दौरा स्मार्ट मीटर टेंडर में चहेतों को लाभ देने में नहीं दिखा मुख्यमंत्री का वित्तीय अनुशासन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने पालमपुर में मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम ही नहीं उन्हें हिम्मत भी दे गए प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

कम से कम मुख्यमंत्री और सरकार प्रधानमंत्री का आभार जताए आपदा के दौरान प्रदेश का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी हिमाचल के हक में खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिमाचल के हितों पर हुई सार्थक चर्चा : जयराम ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिल नेता प्रतिपक्ष ने दी बिहार विजय की बधाई प्रदेश में व्यवस्था और कानून नाम की कोई चीज बची नहीं पंचायतों के पुनर्सीमांकन की...
Translate »
error: Content is protected !!