गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

by
धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गेंहू की साप्ताहिक ई- नीलामी के शर्तों में कुछ आंशिक सुधार किए हैं जिससे की अलग अलग स्वामित्व वाले इकाइयों को गेंहू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके जो की गेंहू उत्पादों के बाजार मूल्यों में स्थिर रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
पूर्व में एक जीएसटी नंबर पर अधिकतम 100 मेट्रिक टन गेंहू की खरीद की जा सकती थी जिसमे परिवर्तन कर अब जीएसटी के साथ-साथ पैन नंबर भी लिंक कर दिया गया है तथा एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम सीमा 100 मेट्रिक टन निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि नीलामी में गेंहू खरीद करने वाले इकाइयों, उपक्रमों को इस बात का प्रमाणपत्र भी देना होगा की उनके द्वारा नीलामी में क्रय किए गए गेंहू से गेंहू उत्पादों का निर्माण उनके स्वयं के उपक्रम द्वारा की जाएगी ना की क्रय किए गए गेंहू को किसी दूसरे उपक्रम या व्यापारी को बेचा जाएगा। प्रत्येक बुधवार को होने वाले नीलामी में भाग लेने वाले उपक्रमों को पहले अमानत राशी मंगलवार तक जमा करने के बजाए अब अमानत राशी सोमवार को 6 बजे सायं तक जमा करने होंगे।
28 जून से प्रारंभ हुए ई- नीलामी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक पाँच साप्ताहिक नीलामी में 8200 मेट्रिक टन गेंहू की बिक्री प्रदेश में की जा चुकी है तथा भविष्य में भी गेंहू, चावल की खुले बाजार में बिक्री चालू रखी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2.72 करोड़ से निर्मित धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क प्रगति पर: केवल सिंह पठानिया

पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता लदवाड़ा, अनसुई तथा लांझनी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश* शाहपुर, 27 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छतराड़ी जात्र मेले में चोला-डोरा पहनकर थिरके उप मुख्य सचेतक पठानिया

ऐतिहासिक छतराड़ी जात्र मेले को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से बढ़ी पहचान : पठानिया लोक संस्कृति के रंग में रंगा छतराड़ी जात्र मेला, डंडारस में शामिल हुए पठानिया एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी फैन को दिलजीत दोसांझ ने दिया ये गिफ्ट : दोसांझ ने कहा पाकिस्तानी फैन को उपहार देते हुए कहा कि राजनेता सीमाएं तय करते हैं और पंजाबी सिर्फ़ प्यार करने वाले लोग

सिंगर से एक्टर बने दिलजीत दोसांझ अपने मौजूदा दिल-लुमिनाती टूर के साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक पाकिस्तानी फैन को उपहार देते हुए कहा कि राजनेता सीमाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियाई खेलों की पदक विजेता सीमा को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सीमा की उपलब्धि दूरदराज क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: मुकेश रेपसवाल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के लिए उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चंबा : जापान के आइची-नागोया में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!