पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रहा था 819 ग्राम चरस : आधी रात को STF ने दबोचा युवक

by

चनवास-तीसा मार्ग पर गश्त के दौरान मिली सफलता, चुराह के 33 वर्षीय राकेश के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के चुराह उपमंडल में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पैशल टास्क फोर्स (STF) ने एक युवक को 819 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस की खेप अपने पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रहा था। सोमवार आधी रात को चनवास-तीसा मार्ग पर गश्त के दौरान STF की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे दबोचा।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात STF की टीम चनवास से तीसा होते हुए चम्बा की ओर नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान चनवास-तीसा सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस टीम ने तुरंत उसे रुकने का इशारा किया और उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 819 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश (33) पुत्र नेगी निवासी गांव बाड़ा, डाकघर जुंगरा, तहसील चुराह, जिला चम्बा के रूप में हुई है। चरस बरामद होने के बाद STF ने आरोपी के खिलाफ थाना STF कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गौरतलब है कि चुराह क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के बावजूद नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ STF की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत भी महसूस की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने ब्राहलड़ी और नारा में लिए जलस्रोतों की सफाई का जायजा

एएम नाथ। हमीरपुर 10 जुलाई। जिला में प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण एवं संवर्द्धन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के विशेष आह्वान पर जिले भर में पारंपरिक कुओं, तालाबों, बावड़ियों, खातरियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय समाज की पहचान और अधिकार सर्वोपरि : डॉ. जनक राज

मैहला में बिरसा मुंडा जयंती पर सत्येंद्र सिंह का संबोधन, बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी समाज को दिशा देती एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के मैहला क्षेत्र में बनवासी कल्याण आश्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां मुख्यमंत्री सुक्खु को भी भेंट की : जैविक खेती के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे विधायक केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, 03 अक्तूबर। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों...
Translate »
error: Content is protected !!