स्वीट्स शॉप मालिक गिरफ्तार : 12 वर्षीय बच्ची के यौन शोषण का आरोप

by
ट्यूशन से घर छोड़ने के बहाने बच्ची को ले जाता था आरोपी, मां और मामा ने फ्लैट में कैमरा लगाकर जुटाए सबूत

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में एक स्वीट्स शॉप के मालिक पर अपनी महिला कर्मचारी की 12 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सोनी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि वह काफी समय से आरोपी की दुकान पर काम करती है। उसकी बेटी एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि दुकान मालिक राजेंद्र सोनी अक्सर बच्ची को ट्यूशन से उसकी मां के फ्लैट तक छोड़ने जाता था। इस दौरान वह काफी देर बाद दुकान पर लौटता था। शुरुआत में महिला को उस पर कोई शक नहीं हुआ।

बच्ची ने टीचर को बताई आपबीती, प्रिंसिपल ने मां को किया सतर्क

कुछ समय पहले बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी ट्यूशन टीचर को आरोपी की कथित गलत हरकतों के बारे में बताया। शिक्षिका ने इसकी जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्ची की मां को बुलाकर पूरी बात बताई। बेटी की आपबीती सुनकर मां ने मामले को गंभीरता से लिया।

सबूत जुटाने के लिए फ्लैट के बेडरूम में लगाया खुफिया कैमरा

आरोपी को पकड़ने और सबूत जुटाने के लिए बच्ची की मां ने अपने भाई के साथ मिलकर फ्लैट के बेडरूम में खुफिया कैमरा लगवा दिया। आरोप है कि 23 नवंबर को राजेंद्र सोनी फिर बच्ची को छोड़ने फ्लैट पर पहुंचा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। इस दौरान पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पहले से सतर्क मां और मामा ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जुलाई से शोषण करने का आरोप, फुटेज पुलिस के कब्जे में

एफआईआर के अनुसार, आरोपी जुलाई 2026 से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। थाना कैनाल कॉलोनी के एसएचओ इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कैमरे की फुटेज को सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर लूट : लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

मोहाली : ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर उनसे लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। गैंग के एक मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को चुनावों से पहले एकजुट करने की कवायद

 चंडीगढ़ :  एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की संगठनात्मक निगरानी में पंजाब कांग्रेस अधिक समन्वय और एकजुटता की ओर बढ़ती दिख रही है. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा विभिन्न गुटों के बीच संवाद...
article-image
पंजाब

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी, विधायक सुखविंदर कोटली और पंकज किरपाल एडवोकेट खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल पर हुए नतमसक

गढ़शंकर ।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने सतगुरु...
Translate »
error: Content is protected !!