बीजेपी नेता के घर पर ED की रेड : 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

by

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर जोनल ऑफिस की टीमों ने गुरुवार को हरियाणा के पानीपत , पिहोवा सहित दिल्ली और पंजाब के 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई में पानीपत के अहर-कुराना गांव के बीजेपी नेता बलवान शर्मा और उनके करीबियों के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 2 करोड़ रुपये की नकदी, 6 किलो सोना और करीब 300 किलो चांदी बरामद की है. इसके अलावा, भारी मात्रा में चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक पासबुक और अन्य निवेश से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं. जांच टीम ने डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए लैपटॉप , कंप्यूटर और मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

अमेरिकी डिपोर्टेशन से जुड़ी है जांच की कड़ी

ईडी की यह कार्रवाई उन 330 भारतीयों से जुड़ी है, जिन्हें फरवरी 2025 में अमेरिका द्वारा एक विशेष सैन्य कार्गो विमान से वापस भारत डिपोर्ट किया गया था. जांच में पाया गया कि इन लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने के लिए करोड़ों रुपये वसूले गए थे. इसी सिलसिले में रिची ट्रैवल्स ( जालंधर ), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा ( पानीपत ) के ठिकानों पर शिकंजा कसा गया है।

कबड्डी खिलाड़ी और पंचायत सचिव की भूमिका

इस मामले में एक और प्रमुख नाम पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड का सामने आया है. प्रवीण, जो पूर्व में सर्कल कबड्डी का नामी खिलाड़ी रहा है, खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया था. आरोप है कि वह इस नेटवर्क के लिए एजेंट के रूप में काम कर रहा था. जांच एजेंसी अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि इन अवैध कमाई के पैसों का निवेश कहाँ-कहाँ किया गया है।

बढ़ सकती हैं आरोपियों की मुश्किलें

बीजेपी नेता और सरकारी कर्मचारी के ठिकानों से मिली इस भारी रिकवरी ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है. ईडी अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक सिंडिकेट का हिस्सा है और आने वाले दिनों में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और पूछताछ का दौर जारी है ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट : हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

एएम नाथ : शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल...
article-image
पंजाब

राज्यपाल से भाजपा पंजाब का मिला प्रतिनिधिमंडल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

चंडीगढ़,  30 जनवरी :  सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और वहां बनी हुई संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की...
article-image
पंजाब

पंजाब में DA बकाया पर हाईकोर्ट सख्त…. मुख्य सचिव को 5 अक्टूबर को तलब किया

15 दिन में भुगतान के आदेश पर अमल न होने का मामला; सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है चुनौती चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित महंगाई भत्ते (DA/DR) के...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी व मैहिदवानी गुज्जरां के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें देने के लिए 75 हजार का चैक दिया

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी वइमैहिदवानी गुज्जरां के बालीवाल व क्रिकेट के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें खरीदने के लिए गांव मैहिंदवानी की पंचायत को 75 हजार को चैक पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने सौंपा। पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!