बीजेपी में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट : नाकामियां छुपाने के लिए हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  भाजपा आज मुद्दा विहीन और नेता विहीन पार्टी हो गई है। भाजपा नेताओं में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट चल रही है वह किसी से छिपी नहीं हैं। वे अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए भाजपा हाईकमान के साथ संपर्क रखते हैं।
ये बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन को कांग्रेस पार्टी से भाजपा में गए अभी मात्र एक वर्ष का ही समय हुआ है लेकिन भाजपा हाईकमान में उनके संपर्क और संबंधों को लेकर भी भाजपा में जो स्थिति बनी हुई है, उससे भी इनमें छटपटाहट है।
भाजपा के नेता अपनी पार्टी के भीतर चल रही अर्न्तकलह और अपनी नाकामियों को छिपाने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी और सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के मंत्रियों के बारे में इंटरनेट मीडिया पर हो रहे रहे दुष्प्रचार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सोची समझी चाल है जो इस प्रकार की भ्रांतियां फैलाकर सरकार को बदनाम करने और उसे गिराने की साजिश करने में लगी हुई है।
                        उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुखविन्दर सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन एवं गतिशील नेतृत्व में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन की सोच को लेकर जो फैसले लिए हैं उनसे बड़े पैमाने पर लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जिनके आने वाले समय में दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। नरेश चौहान ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को नसीहत दे कि वह कांग्रेस पार्टी अथवा सरकार के कामकाज को लेकर अनावश्यक छींटाकशी करने की बजाए अपनी पार्टी के कार्यों की तरफ ध्यान दें।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी सरकार को सत्तासीन हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन भाजपा नेताओं ने कभी भी प्रदेश हित अथवा जनहित में सरकार का सहयोग नहीं दिया। लोकसभा में हिमाचल से भाजपा के चार सांसद होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिमाचल के हितों और अधिकारों की पैरवी नहीं की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें साईबर अपराधों की शिकायत : वेबपोर्टल पर भी दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत

हमीरपुर में भी मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस एएम नाथ।  हमीरपुर 12 फरवरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को यहां डीआरडीए के हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम संजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 की मौत, 20 घायल : ढलियारा में पलटा पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

एएम नाथ। काँगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ढलियारा में पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (PB 03B Q 1344) बस से टकरा कर पलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेली बंगला में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेता उप विजेता टीमों को किया सम्मानित बी बी एन, 1 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ग्राम पंचायत सुनेड़ के गांव बेली बांगला में...
Translate »
error: Content is protected !!