सराज के तांदी में जनादेश का मेला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

by

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है, जहाँ प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज कर आए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की, जिसमें बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों और उप-प्रधानों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही, आनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक लोकेंद्र कुमार के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जहाँ क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सराज विधानसभा के बालीचौकी मंडल की नवगठित ग्राम पंचायतों बूँग जहलगाड़, गुराण, सुधराणी, लगड़याण (कशल), थाटा, काण्ढा, मुराह एवं खलवाण के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कांगड़ा से भी कई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रतिनिधि जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए ग्रामीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शिता और क्षेत्र की समृद्धि में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
——————–
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संकेत

जयराम ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर के साथ अपने गांव तांदी में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि वृक्ष स्वयं धूप में खड़े रहकर दूसरों को छाया देते हैं और अपने फल भी औरों को समर्पित करते हैं। वृक्ष वास्तव में सत्पुरुष के समान हैं। पृथ्वी हमारी माँ है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करें तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया 1.16 करोड़ से निर्मित रावमापा धुसाडा के साईंस लैब का लोकार्पण : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रूकेगी – शिक्षा मंत्री 13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा छटा दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा नंद उत्सव और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए

बद्दी, 11 जून (तारा) : बद्दी उपमंडल के गुल्लरवाला के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर परिसर में पंचायत के समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं : नागरिक सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 24 जून। देशभर में आज 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस 24 जून 1967 को लागू हुए पासपोर्ट अधिनियम की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा : हरोली पुलिस भङियारा में स्थानीय युवक से पकड़ा

6 महीनो मे हरोली पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम मे 30 मामले पकडकर नशा तसकरो को जेल भेजा हरोली : पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊना के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!