बीडीपीओ शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना जिले के पखोवाल के बीडीपीओ गुरमुख सिंह को 30000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त बीडीपीओ को ब्लॉक पखोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी उक्त कार्यालय में कार्यरत तीन अन्य पंचायत सचिवों के साथ उनका वेतन जारी करने के लिए 3,5000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। अब उन्होंने चंदा करके 30 हजार रुपये जुटा लिए हैं, लेकिन रिश्वत नहीं देना चाहते थे।  प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कसौली में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। कसौली :  कसौली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता,...
article-image
पंजाब

आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी : डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह

अमृतसर, 16 अक्टूबर . पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण Police ने आतंकवाद, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि Chief...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

AAP की 5 गारंटी, फ्री बिजली और हर महीने 1000 रुपये का वादा : सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में जारी की 5 गारंटियां

 नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पांच गारंटी दी हैं । आम आदमी पार्टी ने हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!