सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

by

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में स्थापित नई कंप्यूटर लैब को छात्रों को समर्पित किया। इस लैब के लिए सांसद ने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है और एक शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकता है। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को अपने विवेकाधीन कोटे से फंड उपलब्ध कराते रहते हैं। एस.डी. कॉलेज के लिए भी उन्होंने 10 लाख रुपये की ग्रांट दी, जिसके माध्यम से यह कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है।

इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन ने फंड जारी करने के लिए सांसद तिवारी का आभार व्यक्त किया। कालेज के प्रिंसिपल डा अजय शर्मा कालेज में चल रहे विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कालेज सोसायटी के जतिंदर भाटिया, डा पी के बजाज, डा एस के शर्मा, डा एस सी वैद्य सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दड़वा वन नर्सरी में इंटर्न विद्यार्थियों ने सीखा पौध उत्पादन और जैव विविधता संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून। द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से अपने इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र कार्यक्रम के अंतर्गत दड़वा स्थित वन नर्सरी,...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच सस्पेंड : गांव बस्ती सैंसियां में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने किया सरपंच को किया ससपेंड

गढ़शंकर।  गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच को गांव में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग द्वारा ससपेंड कर दिया गया। गांव बस्ती सेंसियां...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पहुंचे जयराम ठाकुर, दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
Translate »
error: Content is protected !!